फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल में पद भरने पर निर्ण्सय लेने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल में पद भरने पर निर्णय लेने का आदेश
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने नेहरू जूनियर हाईस्कूल कसौली मुजफ्फरनगर में लिपिक के रिक्त पद को भरने की अनुमति देने से इंकार करने संबंधी बीएसए के आदेश को रद्द कर दिया है। बीएसए से कहा है कि वह रतन लाल यादव केस में दिए निर्णय के आधार पर छह सप्ताह में नया आदेश जारी करें। रतन लाल केस में सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि भर्ती पर रोक के आधार पर खाली पद को भरने की कार्यवाही करने से रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति नेहरू जूनियर हाईस्कूल की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने दिया है। याची ने स्कूल में लिपिक के रिक्त पद पर को भरने की अनुमति मांगी थी। बीएसए ने यह कहते हुए अनुमति देने से मनाकर कर दिया कि नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा है। याचिका में कहा गया कि प्रतिबंध के कारण रिक्त पद को भरने से मना नहीं किया जा सकता है। यह सेवा नियमावली और कोर्ट के फैसले के विपरीत है। हाईकोर्ट ने बीएसए के आदेश को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें