फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों के लिए लिखित परीक्ष् ा नवंबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के 1150 पदों के लिए लिखित परीक्षा नवंबर में
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की बैठक में विज्ञापन संख्या-47 पर निर्णय
इलाहाबाद। प्रदेश में 1150 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार को हुई बैठक में विज्ञापन संख्या-47 की लिखित परीक्षा नवंबर 2018 में कराने का निर्णय लिया है। साथ ही आयोग द्वारा प्रारंभ किए जा रहे विज्ञापन संख्या-46 के साक्षात्कार की आंतरिक व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन संख्या-47 में 35 विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों के लिए लिखित परीक्षा होनी है। अशासकीय विद्यालयों के लिए होने वाली इस भर्ती को लेकर जून 2016 में आवेदन लिए गए थे। इसके लिए करीब 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले यह परीक्षा आयोग के सदस्यों की कमी से कोरम के अभाव में लटकी रही। इसके बाद विधान सभा चुनाव के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। चुनाव बाद सूबे की नई सरकार द्वारा भर्तियों पर रोक लगाए जाने से एक बार फिर उक्त भर्ती नहीं हो सकी। विज्ञापन संख्या-47 की यह परीक्षा कराने को लेकर अभ्यर्थियों को आयोग पर धरना-प्रदर्शन तक करना पड़ा। पिछले दिनों प्रदर्शन के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें