फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर रेलवे ने मैहर धाम की राह की आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000

नवरात्र पर रेलवे ने मैहर धाम की राह की आसान
0 मैहर रेलवे स्टेशन पर इलाहाबाद-मुंबई रूट की 38 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव
0 इस बार नवरात्र में रेलवे यात्रियों से नहीं वसूलेगा मेला सरचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। चैत्र नवरात्र के मौके पर रेलवे ने मध्य प्रदेश के मैहर धाम स्थित मां शारदा के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान कर दी है। नवरात्र के अवसर पर देवी धाम के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मैहर स्टेशन से होकर गुजरने वाली इलाहाबाद-मुंबई रूट की 38 ट्रेनों का स्टॉपेज सुनिश्चित किया है। इन 38 ट्रेनों में कई इलाहाबाद जंक्शन एवं इलाहाबाद छिवकी से होकर गुजरती हैं। 06 अप्रैल से 19 अप्रैल की अवधि में सभी 38 ट्रेनों का ठहराव यहां दो-दो मिनट के लिए किया जाएगा। खास बात यह कि इस बार रेलवे नवरात्र की अवधि में यात्रियों से मेला सरचार्ज नहीं लेगा।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर जिन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है, उनकी समय सारिणी पश्चिम मध्य रेलवे ने जारी कर दी है। इनमें 11045/11046 कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी)-गोरखपुर, 11059/11060 एलटीटी-छपरा, 11067/11068 एलटीटी-फैजाबाद, 12167/12168 एलटीटी-वाराणसी, 12669/12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 12791/12792 सिकंदराबाद-दानापुर, 15268/15267 एलटीटी-रक्सौल, 18610/18609 एलटीटी-रांची, 22131/22132 ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, 11037/11038 पुणे-गोरखपुर, 22971/22972 बांद्रा टर्मिनल-पटना, 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर, 17610/17609 पूर्णा-पटना, 18205/18206 दुर्ग-गोरखपुर, 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा, 12577/12578 मैसूर-दरभंगा, 15645/15646 एलटीटी-गुवाहाटी, 19045/19046 सूरत-छपरा का ठहराव छह अप्रैल से 19 अप्रैल की अवधि में दो-दो मिनट के लिए दोनों ओर से अस्थायी तौर पर किया गया है। रेलवे की ओर से इस बार यात्रियों से मेला सरचार्ज नहीं लिए जाने की भी बात कही गई है। दरअसल प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के पूर्व ही रेलवे ने मेला सरचार्ज हटाने का निर्देश दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें