फोटो
एमएनएनआईटी में रिसर्च फेलोशिप वृद्घि के लिए काला दिवस मनाया
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शोध छात्रों ने फेलोशिप बढ़ोतरी की मांग की लेकर काला दिवस मनाया। छात्रों की मांग है कि उनको भारत सरकार की ओर से मिलने वाली रिसर्च फेलोशिप में बढ़ोतरी की जाए। अपनी मांग को लेकर शोध छात्रों ने लैब का काम बंद रखकर बहिष्कार किया। इन छात्रों ने संस्थान परिसर में एकत्र होकर अपनी आवाज बुलंद की। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने इस प्रकार के किसी प्रकार के प्रदर्शन एवं लैब बहिष्कार से इनकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पास तक इस संबंध में कोई मांग आज अथवा पूर्व में नहीं आई है।