फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए 2200 बसें चलाएगा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए 2200 बसें चलाएगा रोडवेज
विज्ञापन

0 12 से 23 तक जनवरी तक होगा बसों का संचालन
0 अस्थाई बस स्टेशन से चलने वाली बसों के रूट का हुआ निर्धारण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पौष पूर्णिमा का स्नान बीत जाने के बाद माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के मौके पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए रोडवेज ने 2200 बसों का इंतजाम किया है। इन बसों का संचालन 12 जनवरी से 23 जनवरी के मध्य किया जाएगा। बसों के संचालन के लिए रोडवेज द्वारा राजापुर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इस दौरान 100 एसी बसें भी विभिन्न स्थानों के लिए रोडवेज द्वारा चलाई जाएंगी।
रोडवेज द्वारा इन तीनों स्नान पर्वों की अवधि को छोड़कर शेष अवधि में सिविल लाइंस, जीरो रोड एवं लीडर रोड बस स्टेशन से पूर्व की भांति बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान 200 बसों को आरक्षित रखा जाएगा। भीड़ बढ़ने पर आरक्षित बसें चलाई जाएंगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने मेला क्षेत्र में साईनेज भी लगवाया है। ताकि यात्रियों को जानकारी हो जाए कि उनके गंतव्य की बस उन्हें कहां से मिलेंगी। मुख्य स्नान पर झूंसी स्थित अस्थाई बस स्टेशन से भी बसों का संचालन होगा। रोडवेज ने इलाहाबाद जंक्शन पर भी एक कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी की है। क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर बसों की कमी नहीं रही। अब मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी पर रोडवेज का पूरा फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूंसी अस्थाई बस स्टेशन के लिए यहां के लिए मिलेंगी बसें
0 जंघई, मछलीशहर, जौनपुर, आजमगढ़, बड़हलगंज, कोड़ीराम, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, बासगांव, खजनी, सिकरीगंज, बदलापुर, शाहगंज, पदुमपुर, बूढ़नपुर, कमरियाघाट, राजेसुल्तानपुर, बिलरियागंज, हंडिया, गोपीगंज, औराई एवं वाराणसी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें