फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार का चुनाव स् थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार का चुनाव स्थगित
विज्ञापन

0 दशहरा अवकाश के बाद हाईकोर्ट खुलने के साथ शुरू होनी थी प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मतदाता सूची तैयार नहीं होने से यह निर्णय लिया गया है। नई तिथि एल्डर्स कमेटी की बैठक में तय की जाएगी।
नवरात्र और दशहरा अवकाश के बाद मंगलवार को हाईकोर्ट खुलेगा। इसी के साथ बार चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू होनी थी, लेकिन अब उसे टाल दिया गया है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रेस) आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रविकांत के अनुसार अधिवक्ताओं की ओर से जमा किए गए घोषणा पत्रों के सत्यापन का काम पूरा नहीं हो सका है। इसकी वजह से वोटर लिस्ट तैयार नहीं हो पाई है। ऐसे में चुनाव कराना संभव नहीं है और तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। नई तिथि एल्डर्स कमेटी की बैठक में तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि बहुत से अधिवक्ताओं ने मासिक चंदा जमा नहीं किया है। इसकी वजह से उन्हें मताधिकार के उपयोग से वंचित होना पड़ेगा। ऐसे में अधिवक्ताओं की मांग पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने मासिक चंदा जमा करने की तिथि बढ़ाने के लिए एल्डर्स कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक में चंदा जमा करने की नई तिथि भी तय जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी को हटाने की मांग
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए दावेदारी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शुक्ला और ऋतेश श्रीवास्तव ने मुख्य चुनाव अधिकारी को हटाने की मांग की है। उन्हाेंने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि मांग नहीं मानी गई तो नामांकन प्रक्रिया के विरोध में वे मंगलवार से सत्याग्रह के लिए विवश होंगे। आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें