फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के अभाव में कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये नहीं होने से इलाज के अभाव में पूर्व कर्मी की मौत
विज्ञापन

0 आईईआरटी में कर्मचारियों का वेतन एक तिहाई किए जाने के बाद बढ़ा संकट
इलाहाबाद। आईईआरटी से पिछले महीने सेवानिवृत्त होने वाली एक कर्मचारी की रुपये नहीं होने से इलाज के अभाव में मौत हो गई। डिग्री डिवीजन में लिपिक पद से रिटायर होने वाली अमृता दास लंबे समय से बीमार चल रही थीं। संस्थान की ओर से सेवानिवृत्ति के दौरान उनको किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया था। ऐसे में वह आर्थिक तंगी की शिकार थीं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, परंतु वह अकेले रहती थीं और अविवाहित थीं।
विज्ञापन

घर में उनकी देख-रेख करने वाला कोई नहीं था। आईईआरटी के पूर्व निदेशक की ओर से तीन वर्ष पूर्व डिग्री डिवीजन के कर्मचारियों का वेतन एक तिहाई कर दिया गया था। वेतन कम कर दिए जाने से कर्मचारी परेशानी में हैं। अपने वेतन की लड़ाई कर्मचारी लगातार संस्थान से लड़ रहे हैं। कर्मचारियों के वेतन को लेकर विवाद होने के कारण रिटायरमेंट के बाद अमृता दास को कोई भुगतान नहीं किया गया। संस्थान के कर्मचारियों ने अपने साथी कर्मचारी की इलाज के अभाव में मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना के निदेशक को जिम्मेदार ठहराया है। कर्मचारियों का कहना है कि शासन से आदेश के बाद भी निदेशक उनके वेतन पर निर्णय नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें