फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 सितंबर को नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
18 सितंबर को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन

0 तेल कंपनियों की नीति के खिलाफ बंद रहेंगे इलाहाबाद-कौशांबी के पेट्रोल पंप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
तेल कंपनियों की नीतियों के खिलाफ इलाहाबाद पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने 18 सितंबर को बंदी का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एडीएम सिविल सप्लाई से मिला। एसोसिएशन की ओर से सांकेतिक हड़ताल पर जाने के बारे में एडीएम सिविल सप्लाई को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. अशरफ अशफाक, शशांक वत्स, रोहित केसरवानी, संजय सचदेवा, रवि यादव आदि ने ज्ञापन के माध्यम से सरकारी ऑयल कंपनियों की नीतियों के खिलाफ इलाहाबाद और कौशांबी जिले के पेट्रोल पंपों को बंद करने की बात कही। कहा कि तेल कंपनियां द्वारा नौ गुना लाइसेंस फीस ली जा रही है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ही तेल की सप्लाई डीलर को दी जाए। मानकों के अनुरूप शौचालयों का निर्माण एवं रखरखाव कंपनी द्वारा किया जाए। पेट्रोल पंप संचालन का समय निर्धारित करने की अनुमति डीलर को देने के साथ प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही कर्मचारियों को वेतन देने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें