कचहरी में पानी की किल्लत
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भीषण गर्मी में कचहरी में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। जिला जज की ओर से रखवाए गए घड़े गायब हो चुके हैं। अधिवक्ता और वादकारियों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।
जिला न्यायालय परिसर में पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। बहुमंजिले न्यायभवन की टंकी ही एक मात्र विकल्प है। नजारत के पास लगे नल से पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। विधायक निधि से लगा वाटर कूलर काम नहीं कर रहा है। परिसर में लगे तीनों हैंडपंप खराब पड़े हैं। अप्रैल माह में जिला जज की ओर से न्यायालय परिसर में दो दर्जन घड़े रखवाए गए थे, जो कुछ ही दिन बाद टूट गए। जून माह की भीषण गर्मी में अधिवक्ता और वादकारियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। अधिवक्ता परिसर में स्थित दुकानदाराें द्वारा जमा किए पानी का उपयोग करते हैं। नगर निगम का एक टैंकर काफी दिनों से परिसर में खाली खड़ा है। जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुश पांडेय का कहना है कि नई कार्यकारिणी शीघ्र ही पानी की स्थाई व्यवस्था के लिए काम कर रही है।