फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3731 लोगों की कोविड जांच, 110 नए संक्रमित

विज्ञापन
110 people tested covid positive in prayagraj - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण में उतार चढ़ाव पहेली बना है। अन्य बड़े शहरों की अपेक्षा संगमनगरी में मंगलवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार रहा। 3731 संभावित संक्रमितों की जांच में 110 नए लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक बार फिर संक्रमितों से ज्यादा 149 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें 28 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 121 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।
विज्ञापन

जिले में कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या 1364 हो गई है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक अब तक 16368 लोग होम आइसोलेशन में रहकर संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
संक्रमितों में रेलवे की सीआईटी और तीन अधिवक्ता भी
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मंगलवार को रेलवे के एक सीआईटी और तीन अधिवक्ताओं के नाम संक्रमित हुए हैं। वहीं संक्रमितों में जिला न्यायालय में तैनात एक पैरोकार, दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। संक्रमितों में 75 लोगों ने आरटीपीसीआर, 30 लोगों ने एंटीजन और पांच लोगों ने ट्रूनॉट जांच कराई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिन भर में कुल 3731 लोगों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें