फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नवरात्र पर विंध्याचल में 11 जोड़ी ट्रेनों का रहेगा ठहराव, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Fri, 19 Sep 2025 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवरात्र के मौके पर विंध्याचल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 सितंबर से एक अक्तूबर और छह अक्तूबर को 11 जोड़ी ट्रेनों का विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के मौके पर विंध्याचल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 सितंबर से एक अक्तूबर और छह अक्तूबर को 11 जोड़ी ट्रेनों का विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है। रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों का ठहराव विंध्याचल में किया जाना है उन सभी का प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव 11 जोड़ी ट्रेनों का किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 22307/22308 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12141/12142 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र, 12487/12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 15657/15658 दिल्ली-कामाख्या, 15945/15946 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़, 15647/15648 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी, 12335/12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक, 12295/12296 बंगलूरू-दानापुर, 12167/12168 लोकमान्य तिलक-बनारस का ठहराव दो-दो मिनट के लिए रहेगा।

विज्ञापन

22 और 24 सितंबर को निरस्त रहेगी बापूधाम एक्सप्रेस

गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेलखंड में तीसरी लाइन के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से प्रयागराज जंक्शन से मुजफ्फरपुर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस 22 और 24 सितंबर को निरस्त रहेगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इसके अलावा 25 सितंबर को प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलने वाली 11037 पुणे-बढ़नी एक्सप्रेस मऊ तक ही जाएगी। मऊ से ही 27 सितंबर को 11038 बढ़नी-पुणे एक्सप्रेस की वापसी होगी। इस दौरान इस ट्रेन का मऊ से बढ़नी तक संचालन दोनों ओर से निरस्त रहेगा। 

Next
AU ऐप में पढ़ें