फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेजपुर में 11 फीट श्रीराम प्रतिमा का अनावरण

Tue, 20 Oct 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर। तेजपुर गांव में महंत बलवीर गिरी महाराज श्री राममूर्ति का करते अनावरण। संवाद
विज्ञापन
रामनवमी के अवसर पर बहरिया क्षेत्र के तेजपुर गांव में भगवान श्रीराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से अनावरण किया गया। महंत बालवीर गिरि ने प्रतिमा का अनावरण किया और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। महंत बालवीर गिरि ने अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा का पालन करने की सीख दी। उनके आदर्श समाज में सद्भाव, संस्कार और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस मौके पर शिवपूजन, विनोद मिश्रा, कालूराम मास्टर, बसंत लाल पटेल और अनुपम मौर्य सहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें