फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धूमनगंज के निर्माणाधीन मकान में फटे 11 सिलिंडर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज के यादवपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में सोमवार शाम 11 सिलिंडर फटने से आग लग गई। धमाके से दीवारों पर दरार पड़ गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम 4:13 बजे की है। अग्निशमन विभाग को उक्त मकान में सिलिंडर से आग लगने की सूचना मिली। एफएसओ राजेश कुमार सिविल लाइंस और धूमनगंज के नेहरू पार्क फायर स्टेशन से एक-एक फायर टेंडर लेकर टीम के साथ पहुंचे, हालांकि तब तक 11 सिलिंडर फट चुके थे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में 56 छोटे और 16 बड़े सिलिंडर रखे गए थे। इसमें पांच बड़े और छह छोटे सिलिंडर फटे हैं। आशंका है कि गैस रिफिलिंग के लिए यहां सिलिंडरों रखे गए थे। रिफिलिंग के दौरान ही आग लगी। जांच में पता चला कि मकान मुलायम यादव का है। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि अग्निशमन विभाग की ओर से शिकायत दी गई है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

000


मिश्रा भवन चौराहे के पास शार्ट सर्किट से लगी आग
सिविल लाइंस स्थित मिश्रा भवन चौराहे के पास एक मकान में सोमवार देर शाम आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखा सामान जल गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। एफएसओ राजेश कुमार ने बताया कि आग का विकराल रूप देख फायर स्टेशन सिविल लाइंस और नैनी फायर स्टेशन गाड़ियां मंगवाई गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें