फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : इंटर के 11,460 मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाएगी छात्रवृत्ति, जारी की गई सूची

Wed, 02 Oct 2024 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की योजना सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कालरशिप फाॅर कालेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए मेधावियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्नातक तक उन्हें प्रति वर्ष 12 हजार और परास्नातक के लिए 24 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के 11,460 मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसकी सूची यूपी बोर्ड ने जारी कर दी है। उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के बाद नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर आवेदन करेंगे तो उन्हें छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की योजना सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कालरशिप फाॅर कालेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए मेधावियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्नातक तक उन्हें प्रति वर्ष 12 हजार और परास्नातक के लिए 24 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। इसमें इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग के टाॅ-20 मेधावियों की सूची बनाई गई है।

ऐसे मेधावी कुल 11,460 हैं। इनकी सूची उच्च शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। यह मेधावी बीए, बीएससी, बीकाॅम या अन्य किसी स्नातक कोर्स में पढ़ाई करेंगे तो इस योजना से छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति पाने के लिए उन्हें नेशनल स्कालरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की स्वीकृति संबंधित काॅलेज से होगी। उसके बाद उनके खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें