हाईस्कूल परीक्षा-2019 स्क्रूटनी का परिणाम घोषित
प्रयागराज। यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत आने वाले जिले का हाईस्कूल परीक्षा-2019 का स्क्रूटनी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव एसपी द्विवेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी किए जाने के बाद कुल 256 परीक्षार्थियों के अंक में बदलाव हुआ है। साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षार्थी रिजल्ट की जानकारी के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क न करें। अपने पंजीकरण केंद्र के प्रधानाचार्य से इस संबंध में संपर्क करें।