फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 संक्रमित मरीजों में 94 रिकवर, 5 की हो चुकी है मौत 

Wed, 24 Jun 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
corona in india(file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
जनपद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित पांच और लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। अब तक 108 संक्रमितों में से 94 लोग रिकवर होकर घर पहुंच चुके हैं। जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को पल्टन बाजार में हुई बैरीकेडिंग को हंगामे के बाद हटा दिया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जिले में अब तक कोरोना के 108 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें पांच मरीजों की मौत हो गई। जबकि 94 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। मंगलवार को पल्टन बाजार निवासी संक्रमित युवक भी ठीक होकर अपने घर पहुंचा। उसके अलावा तीन अन्य संक्रमित मरीजों को भी लालगंज एल-1 अस्पताल से छुट्टी दी गई।

प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती एक मरीज भी ठीक होकर अपने घर पहुंचा। अब केवल जिले के 9 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में कुल पंद्रह हॉटस्पाट हैं। अब तक 4428 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें  4233 की रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी 195 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


मंगलवार को मिली रिपोर्ट में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर विवेक नगर में एएनएम के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद मोहल्ले में बैरीकेडिंग की गई थी। पल्टन बाजार में हुई बैरीकेडिंग निर्धारित सीमा से अधिक दूरी पर करने से लोगों में गुस्सा था। इसे लेकर मंगलवार को लोग हंगामा करते रहे। जिसे देखते हुए पुलिस ने बैरीकेडिंग वहां से हटा दी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें