केशव के जन्मदिन पर आज भाजपाई करेंगे हवन
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को भाजपाई हवन करेंगे। सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल प्रांगण में सुबह नौ बजे डिप्टी सीएम की लंबी आयु के लिए भाजपा नेता मनोज कुशवाहा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 21 ब्राह्मण यज्ञ करेंगे। इस दौरान 101 किलो लड्डू भी प्रसाद में बांटा जाएगा।