कल निरस्त रहेगी प्रयागघाट-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
प्रयागराज। प्रयागघाट से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार आठ मई को निरस्त रहेगी। रेलवे द्वारा यह ट्रेन दोनों ओर से निरस्त कर दी गई है। इसे अलावा सात मई को चंडीगढ़-प्रयागघाट ऊंचाहार एक्सप्रेस कानपुर से लखनऊ, रायबरेली-ऊंचाहार के रास्ते प्रयागघाट आएगी। इस वजह से ट्रेन आठ मई को यहां विलंब से पहुंच सकती है।