फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो की मुंबई उड़ान की आधी से ज्यादा सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

इंडिगो की मुंबई उड़ान की आधी से ज्यादा सीटें फुल
0 20 अप्रैल से शुरू होनी है प्रयागराज से सीधी फ्लाइट
0 टर्बो एविएशन की लेटलतीफी पर एयरपोर्ट प्रबंधन भेजेगा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज से मुंबई के लिए शुरू होने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। फ्लाइट भले ही 20 अप्रैल से शुरू हो लेकिन इसके पहले सफर में अभी से ही आधी सीटें भर गई है। शायद इसी वजह से इसका शुरूआती किराया अब दा गुना हो गया है। उधर टर्बो एविएशन की ओर से लखनऊ के लिए शुरू की जाने वाली सीधी फ्लाइट को अब तक शुरू न किए जाने को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने पत्र लिखने की बात कही है। क्योंकि इस फ्लाइट का संचालन इसी माह से शुरू होना था।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही इंडिगो ने मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की बात कही थी। महज दो घंटे में इंडिगो की एयरबस मुंबई का सफर तय करेगी। इसकी बुकिंग का अब तक बेहतर रिस्पांस मिला है। मुंबई से प्रयागराज के लिए आधी से ज्यादा सीटें पहले सफर की बुक हो चुकी हैं। इसका शुरूआती किराया जो कुछ दिन पूर्व 3200 रुपये के आसपास था, वह अब बढ़कर 7947 रुपये हो गया है। जैसे-जैसे इसकी सीटें भरेंगी, किराया भी उसी हिसाब से बढ़ता जाएगा। इंडिगो के अफसर भी इसे लेकर खासे उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के बाद इंडिगो ने भुवनेश्वर, रायपुर, पुणे आदि शहरों के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू करवाने की तैयारी की है। उधर प्रयागराज से लखनऊ के लिए टर्बो एविएशन की सीधी फ्लाइट की लेटलतीफी को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने संबंधित कंपनी को पत्र लिखने की बात कही है। दरअसल टर्बो एविएशन की ओर से मार्च माह में ही फ्लाइट शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक यह सेवा शुरू नहीं हुई है। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव का कहना है कि इस संबंध में टर्बो एविएशन को पत्र भेजा जाएगा, कि वह जल्द इसका संचालन शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें