फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण का दो द नि में ही राजनीत िसे हुआ मोहभंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण का दो दिन में ही राजनीति से हुआ मोहभंग
विज्ञापन

प्रयागराज। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी का धर्म से राजनीति में उतरने का संकल्प और सपना दो दिनों के भीतर ही टूट गया। अपने तमाम समर्थकों के प्रोत्साहन पर इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाकर नई दिल्ली पहुंची लक्ष्मीनारायण ने कांग्रेस तथा भाजपा सहित विहिप और संघ के नेताओं से बात-मुलाकात की लेकिन राजनीति में जोर आजमाइश की बात नहीं बनी।
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने अपने अखाड़े के आंगन से राजनीति को विदा करते हुए फिर धर्म के क्षेत्र में ही प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प दोहराया। फिलहाल वह प्रयागराज सहित देश भर में किन्नर अखाड़े के विस्तार में जोरशोर से जुटेंगी। नई दिल्ली से मुंबई रवाना हुईं लक्ष्मीनारायण अब दो अप्रैल को प्रयागराज पहुंचेंगी और तकरीबन एक सप्ताह रुककर अखाड़े के विस्तार पर काम करेंगी। हालांकि उत्तर भारत की प्रभारी महामंडलेश्वर भवानी मां ने अभी राजनीति का मोह नहीं छोड़ा है, फिलहाल वह ‘आप’ के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें