फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 दिन के कुंभ में 27 दिन नहीं मिलेगी प्लेटफार्म टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेला अवधि में 27 दिन नहीं मिलेगी प्लेटफार्म टिकट
विज्ञापन

जंक्शन, नैनी, छिवकी स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रहेगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुुंभ मेला अवधि में शहर के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म की बिक्री पर रेलवे ने रोक लगा दी है। इस आयोजन में कुल 27 दिन यात्रियों को प्लेटफार्म टिकट रेलवे मुहैया नहीं कराएगा। रेलवे अफसरों का तर्क है कि प्लेटफार्म पर भीड़ न बढ़े इसी वजह से इसकी बिक्री पर रोक लगाई जा रही है। इस अवधि में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा जिन्हें यात्रा करनी है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से संबंधित तिथियों के बारे में भी बताया गया है जिस दिन प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक रहेगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक प्रमुख स्नान पर्व के साथ उससे पहले और बाद की तिथियों में प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक रहेगी। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी एवं नैनी जंक्शन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री नहीं होगी।
विज्ञापन

स्नान पर्व इन तिथियों पर नहीं मिलेगी प्लेटफार्म टिकट
मकर संक्रांति 15 जनवरी 14 जनवरी से 17 जनवरी तक
पौष पूर्णिमा 21 जनवरी 20 जनवरी से 23 जनवरी तक
मौनी अमावस्या 04 फरवरी 03 फरवरी से 07 फरवरी तक
बसंत पंचमी10 फरवरी 09 फरवरी से 13 फरवरी तक
माघी पूर्णिमा 19 फरवरी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक
महाशिवरात्रि 04 मार्च 03 मार्च से 06 मार्च तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें