फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक् शन पर यात्री देख सकेंगे कुंभ का सीधा प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन पर यात्री देख सकेंगे कुंभ का सीधा प्रसारण
विज्ञापन

हर एक यात्री आश्रय स्थल पर रहेंगी दो बड़ी एलईडी
सभी स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जंक्शन से होगी मॉनीटरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से इस बार विशेष व्यवस्था की जा रही है। यहां बनाए गए चार आश्रय स्थलों पर रेलवे की ओर से दो-दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई जा रही है। इस स्क्रीन के माध्यम से जंक्शन पर कुंभ मेले का सजीव प्रसारण मेला अवधि में किया जाएगा। दो आश्रय स्थल पर एलईडी लगाने का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, जंक्शन पर इस बार आधुनिक सुविधाओं से युक्त कुल चार यात्री आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक आश्रय में तकरीबन ढाई हजार यात्रियों को एक बार में रोेके जाने की व्यवस्था रहेगी। इन आश्रय स्थलों पर अनारक्षित काउंटर, पूछताछ काउंटर, ट्रेन आगमन-प्रस्थान डिस्प्ले बोर्ड, एनाउंसमेंट सिस्टम, पीने का पानी, खान पान स्टाल, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। इन चारों ही यात्री आश्रय स्थल पर दो-दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी रहेगी। इसमें संगम नोज के अलावा मेला क्षेत्र में प्रमुख स्थानों का सजीव प्रसारण यात्रियों को दिखाया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को स्क्रीन के माध्यम से कुंभ से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाती रहेगी। जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर एमसीओ के बगल में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम से कुंभ के दौरान इलाहाबाद छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज आदि स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग होगी। दरअसल जंक्शन पर 130, छिवकी में 30, नैनी में 35 एवं सूबेदारगंज में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक ही स्थान से मॉनीटरिंग होने से कुंभ के दौरान क्राउंड मैनेजमेंट में भी अफसरों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें