फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लगाए पोस्टर बैनर, गैरजमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ और वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

0000000000000000

पेड़ पर लगाए पोस्टर, बैनर, गैरजमानती वारंट जारी
0 लोकदल प्रत्याशी और सपा विधान सभा सदस्य को स्पेशल कोर्ट ने जारी किया वारंट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चुनाव प्रचार के दौरान पेड़ों पर पोस्टर, बैनर लगाकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए ) ने दो जनप्रतिनिधियों को गैरजमानती वारंट जारी किया है। इनकी फाइलें मेरठ और भदोही से स्थानांतरित होकर स्पेशल कोर्ट आई हैं।
लोकदल प्रत्याशी रहे सत्यवीर त्यागी के खिलाफ मेरठ के खरखौंदा थाने में एक अप्रैल 2007 को एसडीएम मोहनलाल ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उन्होंने दिल्ली हापुड़ मार्ग पर पेड़ों पर होर्डिंग और पार्टी के झंडे लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया था। आरोपी इस मामले में अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। उनके पक्ष में कोई स्थगन आदेश भी नहीं है। इसे देखते हुए स्पेशल कोर्ट जज ने गैरजमानती वारंट जारी करते हुए नौ जनवरी 2019 को हाजिर होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार के मामले में सपा की विधानसभा सदस्य मधुबाला पर भदोही के औराई थाने में पेड़ों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और पार्टी के झंडे लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना 10 जनवरी 2012 की है। स्पेशल कोर्ट ने मधुबाला को भी गैरजमानती वारंट जारी करते हुए 10 जनवरी 2019 को हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें