फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम नगरी के प्रो. नागेश्वर राव बने इग्नू के कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संगम नगरी के प्रो. नागेश्वर राव इग्नू के कुलपति बने
0 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि में प्रति कुलपति और कार्यवाहक कुलपति भी रह चुके हैं
इलाहाबाद। संगम नगरी के प्रो. नागेश्वर राव को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. राव वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति हैं। प्रो. राव जल्द ही उत्तराखंड के राज्यपाल से अनुमति लेने के बाद कुलपति का पदभार संभालेंगे। प्रो. राव की नियुक्ति राष्ट्रपति की ओर से पांच वर्ष के लिए की गई है। इससे पूर्व में प्रो. राव इग्नू के प्रति कुलपति और कार्यवाहक कुलपति के पद का दायित्व सफलता पूर्वक निभा चुके हैं।
विज्ञापन

11 फरवरी 1957 को जन्मे प्रो. नागेश्वर राव इलाहाबाद से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमकॉम और डीफिल की डिग्री ली और अपने विवि से ही अध्यापन कार्य शुरू किया। इलाहाबाद विवि से बीएचयू और यहां से विक्रम विवि उज्जैन के पंडित जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट के निदेशक बने। प्रो. राव को पहली बार 2007 में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि का कुलपति नियुक्त किया गया। अपना तीन वर्ष का कार्यकाल सफलता के साथ पूरा करने के बाद प्रो. राव अपने मूल विवि उज्जैन लौट गए। प्रो. राव उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति बनने से पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि के प्रति कुलपति रह चुके हैं। प्रो. राव इग्नू में अपने कार्यकाल के दौरान लगभग डेढ़ वर्ष तक वहां कार्यवाहक कुलपति का दायित्च निर्वहन कर चुके हैं। मई में उत्तराखंड मुक्त विवि में अपने कार्यकाल का दो वर्ष पूरा करने के बाद प्रो. राव को राष्ट्रपति की ओर से उनकी पूर्व की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इग्नू का पूर्णकालिक कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. राव को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरस्वती सम्मान भी प्रदान किया जा चुका है। वह देश के कई प्रमुख विवि में अपनी शैक्षिक सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें