फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़ जाएंगे 15 हजार से अधिक मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर लोकसभा सीट पर जुड़ जाएंगे 10 हजार से अधिक मतदाता
विज्ञापन

0 जिले की 12 विधानसभा के लिए अब तक आ चुके हैं 14 हजार आवेदन
0 31 तक चलेगा मतदाता बनाने तथा सूची में संशोधन का अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई फूलपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं की संख्या 10 हजार से अधिक बढ़ जाएगी। जिले की सभी 12 विधानसभा के लिए अभी तक 14 हजार से अधिक युवा मतदाता बनने के लिए आवेदन कर चुके हैं। जबकि, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या अन्य संशोधन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अकेले फूलपुर लोकसभा की पांच विधानसभा में 10 हजार नए मतदाता जुड़ जाएंगे।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य 26 दिसंबर से शुरू है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस बीच 21 और 28 जनवरी को विशेष अभियान चलेगा। इन तारीखों को बीएलओ तथा अन्य संबंधित कर्मचारी बूथ पर सभी तरह के फार्म के साथ मौजूद रहेंगे। इस अभियान के तहत 19 वर्ष आयु तक के युवाओं को मतदाता बनाने पर अधिक जोर है। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को होगा लेकिन उपचुनाव के मद्देनजर फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट से संबंधित विधानसभा की मतदाता सूची नौ फरवरी को ही प्रकाशित की जाएगी। एडीएम प्रशासन महेंद्र राय ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब तक 14 हजार आवेदन आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर युवा हैं। यह संख्या अभी काफी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मिलेनियम वोटर होंगे सम्मानित
इलाहाबाद। एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले वोटर सम्मानित किए जाएंगे। चूंकि इनका जन्म एक जनवरी 2000 में हुआ है। इसलिए ऐसे मतदाता मिलेनियम वोटर होंगे। थार्नाहिल रोड के ऋषभ नारायण सिंह मिलेनियम वोटर्स की सूची में शामिल भी हो गए हैं। ऋषभ न्यायमूर्ति स्व.एसएन सिंह के प्रपौत्र। एडीएम प्रशासन ने बताया कि वोटर कार्ड बनने के बाद समारोह आयोजित करके ऋषभ को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें