फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती से संबंधित खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमपी में आज खुलेगा शिक्षक भर्ती का लिफाफा
विज्ञापन

0 छह विषयों में 31 पदों का परिणाम होगा जारी
0 दुबई से महिला अभ्यर्थी का ऑनलाइन इंटरव्यू
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शिक्षक भर्ती के मामले में इस बार सीएमपी डिग्री कॉलेज सबसे आगे निकल गया। मंगलवार को पहले चरण के तहत छह विषयों में कुल 31 पदों के परिणाम भी घोेषित कर दिए जाएंगे। सीएमपी में अब तक तीन अभ्यर्थियों का ऑनलाइन इंटरव्यू हो चुका है। तीनों अभ्यर्थी विदेश में रहते हैं। सोमवार को दुबई से एक महिला अभ्यर्थी का इंटरव्यू ऑनलाइन हुआ।
सीएमपी डिग्री कॉलेज में पहले चरण के तहत 29 से छह नवंबर तक भौतिक विज्ञान में शिक्षक के 11 पदों, समाजशास्त्र में आठ, उर्दू में एक, मनोविज्ञान में तीन और दर्शनशास्त्र एवं मध्यकालीन इतिहास में शिक्षक के चार-चार पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन छह विषयों में कुल 31 पदों का परिणाम मंगलवार को सामने आ जाएगा। सात नवंबर को शाम पांच बजे सीएमपी डिग्री कॉलेज में मैनेजमेंट कमेटी की बैठक है। इस दौरान पहले चरण के तहत शिक्षक भर्ती का लिफाफा खोला जाएगा। सीएमपी में सोमवार को मध्यकालीन इतिहास में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू कराया गया। इनमें अभ्यर्थियों में दुबई से डॉ. ऋचा वर्मा ने भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया था। कुछ कारणों से डॉ. ऋचा वर्मा निर्धारित समय तक इलाहाबाद नहीं पहुंच कीं। उन्होंने ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए निवेदन किया, जिसे सीएमपी डिग्री प्रशासन ने स्वीकार कर दिया और ऑनलाइन इंटरव्यू की व्यवस्था की। उनका इंटरव्यू तकरीबन 20 मिनट तक चल और इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने उनसे तमाम सवाल पूछे। पहले चरण में अब तक तीन अभ्यर्थियों के इंटरव्यू ऑनलाइन हो चुके हैं। इससे पहले एक अभ्यर्थी दक्षिण कोरिया और दूसरा अभ्यर्थी ने आयरलैंड से ऑनलाइन इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र ने शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाया है। सोमवार को छात्रसंघ भवन में प्रेस वार्ता के दौरान रोहित मिश्र ने मांग की कि शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से कराई जाए और आवेदन की ऑनलाइन स्क्रीनिंग हो। रोहित का दावा है कि 14 दिसंबर 2016 को कार्य परिषद की बैठक में शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और ऑनलाइन स्क्रीनिंग का निर्णय लिया गया था लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। इसके अलावा 28 अक्तूबर को कार्य परिषद की बैठक में शिक्षक भर्ती के लिए विशेषज्ञों का पैनल पास किया गया और 29 अक्तूबर से इंटरव्यू शुरू हो गए जबकि नियमत: इन दोनों के बीच 14 दिन का अंतर होना चाहिए। आखिर इतनी जल्दी क्यों थी। रोहित ने सीएमपी के प्राचार्य के सेवा विस्तार पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें