फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुभ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
30 सितंबर 2018 से पहले पूरा हो कुंभ का काम
विज्ञापन

0 कुंभ मेले की तैयारी के लिए मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इलाहाबाद। कुंभ 2019 से जुड़े कार्य समय से पूरा कराने केलिए मंडलायुक्त ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में कहा कि काम पूरा करने के लिए सितंबर 2018 का इंतजार न करें। उन्होंने कहा कि कुंभ के कार्य अभी से शुरू हो गए हैं, उन्हें तय समय के अंदर पूरा किया जाए। उन्होेंने कहा कि 30 सितम्बर 2018 की अवधि सभी कार्यो की पूरे होने की अन्तिम सीमा है। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केवल सड़क निर्माण इत्यादि कार्यो में सड़क खुदाई जैसे कार्यो को पर्ट चार्ट के अन्त में रखा जाय लेकिन अन्य प्रकार के कार्य शीघ्रता से निपटाये जाय।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे मण्डल में बन रहे सात आरओबी से सम्बन्धित कार्यो का एक-एक कर विवरण लिया जिसमे पानी की टंकी, एमएनएनआईटी, बेगमबाजार, लाउदर रोड़ आदि के कार्यो में समस्त अवरोध हटा लिये जाने तथा शीघ्र कार्य प्रारम्भ कर लिये जाने के पर संतोष जताया। बैठक में आईजी जोन रमित शर्मा, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एडीए वीसी भानूचन्द्र गोस्वामी, एसएसपी आकाश कुलहरि, मेलाधिकारी विजय कुमार, नगरआयुक्त तथा सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कुछ विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अनावश्यक समय न लिया जाए। फूलपुर में आरओबी बनाये जाने के दौरान आवागमन अवरूद्ध न हो इसके लिए फूलपुर में प्रवेश के पूर्व निकलने वाली सड़क को डायवर्जन रूप में परिवर्तित किया जाए, जिससे लोगों को असुविधा न हो । मऊआइमा में नेशनल हाइवे पर बन रहे आरओबी का काम जल्द प्रारम्भ कर देने की हिदायद दी।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें