विहिप ने फूंका रोहिंग्या मुसलमानों का पुतला
सुभाष चौराहे पर पुतला दहन के साथ हुई नारेबाजी
इलाहाबाद। रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ शनिवार को विश्व हिंदू परिषद अखिल भारतीय धर्म यात्रा महासंघ की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विहिप धर्म यात्रा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व पर सुभाष चौराहे पर रोहिंग्या मुसलमानों का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका गया। यहां रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
प्रदर्शन के दौरान विहिप नेता अमित आलोक पांडेय ने कहा कि भारत पहले ही इस्लामिक आतंकवाद से पीड़ित है। रोहिंग्या मुसलमानों की वजह से इस्लामिक आतंकवाद और मजबूत होगा। इसलिए जरूरी है कि इन्हें देश में घुसने न दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान आतंकवाद का पर्याय है। इन्हें देश से तत्काल खदेड़ा जाए। प्रदर्शन करने वालों में विनोद सोनकर, मोनू पांडेय, बबलू, काला, गोपाल केसरवानी, अनिल, आशीष गुप्ता, शनि यादव, पवन केसरवानी, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।