फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन बोर्ड सदस्य ने छह अक्तूबर की तिथि में दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

चयन बोर्ड सदस्य आशा लता ने छह अक्तूबर की तिथि में दिया इस्तीफा
0 छह सितंबर के बजाए इस्तीफे में छह अक्तूबर लिखने पर असमंजस में अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की एकमात्र बची सदस्य आशा लता ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया लेकिन उनके इस्तीफे पर सवाल खड़े हो गए हैं। आशा लता ने छह अक्तूबर की तिथि में इस्तीफा दिया है। पत्र में उन्होंने छह सितंबर के बजाए लिखा है कि ‘मैं आज छह अक्तूबर 2017 को स्वेच्छा से इस्ताफी दे रही हूं।’ एक माह आगे की तिथि पर दिए इस्तीफे को लेकर चयन बोर्ड के अफसर भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

चयन बोर्ड सदस्य आशा लता के इस्तीफे की अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थीं। बुधवार को उन्होंने अपना इस्तीफा चयन बोर्ड कार्यालय भेजा तो उसमें लिखी तारीख देखकर अफसर भी भौचक रह गए। उप सचिव नवल किशोर के मुताबिक उन्होंने इसके लिए आशा लता से फोन पर संपर्क कर तिथि पर सवाल भी किया। उप सचिव के मुताबिक सदस्य ने तिथि में संशोधन करने से इंकार कर दिया। बताया कि अब सचिव नीना श्रीवास्तव से वार्ता के बाद आशा लता का इस्तीफा शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें