फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप में तीन को जेल, थाना प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। फूलपुर इलाके के बुढ़िया का इनारा गांव में मंगलवार रात छात्रा को घर से अगवा करने के बाद मोबाइल शॉप में गैंगरेप की घटना में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी फूलपुर पुष्कर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि पुलिस ने दुकान में गैंगरेप में गिरफ्तार युवकों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई नहीं की थी, जिसकी वजह से छात्रा ने दुखी होकर जान दी। उसकी मौत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुढ़िया का इनारा में रहने वाले मिठाई दुकानदार की तीन बेटियों में बड़ी 14 वर्षीय पायल (नाम काल्पनिक) को मंगलवार देर रात उसकी छोटी बहन समेत चार युवक पास में ही मोबाइल शॉप खींच ले गए थे। आधी रात बेटियों को घर से नदारद देख खोजबीन में पिता को पता चला कि उन्हें दुकान में बंधक बनाया गया है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शटर उठाया तो छात्रा और उसकी बहन बेसुध मिली। दुकान मालिक दयाराम यादव, चंद्रजीत यादव, अमित कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि महानंद यादव भाग गया था।

पुलिस ने तीनों को थाने में बैठा दिया लेकिन आरोप है कि एफआईआर लिखकर कार्रवाई की बजाय पकड़े गए लोगों के घरवालों से छोड़ने के लिए बात की जाने लगी। आरोपियों की तरफ से धमकी दी जाने लगी कि छात्रा को उसके घरवालों समेत मार दिया जाएगा। गैंगरेप से दुखी छात्रा ने इस धमकी से परेशान होकर बृहस्पतिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद घबराकर फूलपुर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ गैंगरेप और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए शुक्रवार दोपहर फूलपुर थाना प्रभारी पुष्कर प्रताप सिंह के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। सीओ फूलपुर को इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच सौंपी गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। इधर, शुक्रवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने गैंगरेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें