फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पुराछात्र सम्मेलन में जुटेंगे 1000 पुरनिए

विज्ञापन
1000 men will gather in the medical college's archival conference
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पुराछात्र सम्मेलन में अबकी जुटेंगे 1000 पुरनिए डॉक्टर
विज्ञापन

नौवें बैच की गोल्डेन जुबली, 34 वें बैच की सिल्वर जुबली आयोजन होगा आकर्षण
रविवार को सांस्कृतिक आयोजन, परिचय सभा में विदेश से भी आ रहे चिकित्सक
प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के पुरा छात्र सम्मेलन मिलन 2019 में रविवार को देश ही नहीं विदेशों से आने वाले एक हजार पुरनिए डॉक्टर जुटेंगे। इस मौके पर कॉलेज के नौवें बैच (1964) की गोल्डेन जुबली और 34 वें बैच की सिल्वर जुबली आयोजन होगा आकर्षण का केंद्र होगा। सांस्कृतिक आयोजनों के साथ परिचय सभा में कॉलेज के नए-पुराने छात्र (अब डॉक्टर) अपनी भूली बिसरी यादों को ताजा करेंगे।
यह जानकारी मेडिकल कालेज एल्युमनी वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के संरक्षकत्व में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. केएन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष सक्सेना होंगी। कार्यक्रम में प्रो,एके गुप्ता और डॉ. कृष्णा मुखर्जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव डॉ. अनिल सरोज इस अनूठे कार्यक्रम में डॉ. शरद वर्मा का विशेष सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आस्ट्रेलिया से डॉ. अभिरंजन शुक्ला, डॉ. प्रीति, डॉ. विभव पांडेय, यूके से डॉ. विनीत त्रिवेदी, यूएसए से डॉ. साकेत आनंद सक्सेना और कुवैत से डॉ. जुनिफर खान समेत कई अन्य चिकित्सक विदेश से आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें