फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल सटाकर महिला से 10 हजार नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सरायइनायत में बेखौफ बदमाशों ने दो दिन के भीतर लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। शनिवार रात यहां खरीदारी कर पति के साथ लौट रही सबीना बेगम को पिस्टल सटाकर बाइकसवार तीन बदमाश 10 हजार नगदी भरा पर्स लूट ले गए। इससे पहले शुक्रवार रात असलहा सटाकर रामपूजन यादव से बदमाशों ने पल्सर बाइक लूटी ली थी। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सबीना (30) सरायइनायत थाना क्षेत्र के लंगड़ीपुर गांव की रहने वाली है। शनिवार शाम वह खरीदारी करने के लिए पति शाकिर संग सरायइनायत बाजार आई थी। 7.30 बजे के करीब दोनों बाइक से घर लौटने लगे। अभी वह डुडुही गांव के पास ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए बाइकसवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। जब तक दंपति कुछ समझ पाते, युवकों ने पिस्टल निकालकर सबीना को सटा दिया। इसके बाद उसके कंधे पर टंका बैग छीन लिया और फिर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। रात में थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की गई। तहरीर में बताया गया कि बैग में 10 हजार नगद व एक मोबाइल फोन था। हालांकि लिखित शिकायत देने के बावजूद रविवार शाम तक मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें