फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर इंजीनियर से मांगी 10 लाख रंगदारी

विज्ञापन
10 lakh extortion sought from retired engineer
विज्ञापन
रिटायर इंजीनियर से मांगी 10 लाख रंगदारी
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में लिखी गई रिपोर्ट, एक नामजद
प्रयागराज। सिविल लाइंस निवासी रिटायर इंजीनियर कृष्णकांत वर्मा से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि मकान खाली करने के नाम पर उनसे रुपये मांगे गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रिटायर इंजीनियर ताशकंद मार्ग स्थित लोटस अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक मकान कानपुर हुसैनाबाद में है, जहां सर्वेंट क्वार्टर में चौकीदार परिवार समेत रहता था। कुछ दिनों पहले चौकीदार की मौत हो गई। लेकिन हालात देखते हुए उसकी पत्नी व बेटे संतोष को उस मकान में रहने दिया गया। कुछ दिन पहले मकान खाली करने को कहा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया। यही नहीं फोन पर मैसेज भेजकर 10 लाख रंगदारी मांगी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मकान खाली करने को लेकर विवाद है। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें