फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सीवर लाइन के लिए दस करोड़ 59 लाख, नैनी में 12 करोड़ के खर्च कर दो टैंक, दो नलकूप की स्थापना

Sat, 20 Mar 2021 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज नगर निगम की बैठक को संबोधित करतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जलकल विभाग के बजट में इस बार पेयजल योजना में सुधार के लिए करीब छह करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। विस्तारित क्षेत्रों के साथ शहर में नई सीवर लाइन के लिए दस करोड़ 59 लाख और नैनी के खरकौनी तथा डांडी में दो नए ओवरहेड टैंक निर्माण के साथ दो नए  बड़े नलकूप स्थापना पर 12 करोड़ छह लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। हैंडपंर रीबोर कराने के मद मेें विभाग एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने 184 करोड़ 65 लाख आय और 186 करोड़ 22 लाख रुपये व्यय का बजट पेश किया, जिसका कार्यकारिणी ने अनुमोदन किया।
विज्ञापन


महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि बतौर अध्यक्ष उन्होंने शहरियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाने को कहा है। गर्मी के दिनों में कहीं भी पेयजल किल्लत न हो, इस पर काम किया जाएगा। नगर आयुक्त रविरंजन, जीएम जलकल हरिश्चंद्र बाल्मीकि ने कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर प्रति व्यक्ति प्रति लीटर जलापूर्ति का प्रतिशत बढ़ाने की योजना बताई। तय किया गया है कि जलापूर्ति 116 से बढ़ाकर 120 की जाएगी।

अवैध कनेक्शन 31 मार्च तक चिह्नित कर काटे जाएंगे, वसूल करेंगे जुर्माना
शहर में अवैध रूप से जल का उपयोग कर रहे लोगों को चिह्नित करने का अभियान 31 मार्च तक सभी जोन और वार्ड में चलाया जाएगा। इस दौरान कनेक्शन काटने के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन


बाढ़ से बचाव के लिए 15 करोड़ होंगे खर्च
शहर में लोगों को बाढ़ से बचाने और जलभराव रोकने के लिए पंपिंग स्टेशनों के खराब पंप बदले जाएंगे और कुछ की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। लेखाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि मोरी गेट पर पांच करोड़ 95 लाख के दो पंप बढ़ाए जाएंगे। चाचर नाला पंपिंग स्टेशन पर चार करोड़ 98 लाख से तीन पंप और बक्शी बांध के पास रेलवे लाइन के नीचे से गए पाइप बदलने और नई लाइन के लिए चार करोड़ 57 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस मद में 15 वित्त आयोग में धनराशि का प्रावधान किया गया है। 

जलकल, नगरनिगम कर्मियों को मिलेगी वर्दी
कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया है कि नगर निगम और जलकल 
विभाग के सभी कर्मचारियों को वर्दी दी जाएगी। सभी का रंग एक होगा और एक तरफ नगर निगम का लोगो लगाया जाएगा। महापौर ने बताया कि कर्मचारियों की पहचान के लिए वर्दी बहुत जरूरी है। साथ ही लीकेज मरम्मत के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। सीवर लाइनों की सफाई सहित अन्य मदों में खर्च के लिए धनराशि प्रबंध के प्रस्तावों को कार्यकारिणी ने मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें