फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रतापपुर की 10 समितियों पर नहीं है यूरिया, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे ब्लॉक क्षेत्र की 10 साधन सहकारी समितियों में यूरिया की किल्लत है। जिसके चलते किसान परेशान हैं। किसान रोजाना समितियों के चक्कर लगाते हैं लेकिन खाद लिए बैगर उन्हें वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

मियां का पूरा, सराय ममरेज, प्रतापपुर समेत अन्य बाजारों में निजी दुकानदार महंगे दाम पर खाद बेच रहे हैं। किसानों को समय पर खाद न मिलने से धान पीले पीले पड़ने लगे। इस संबंध में न्याय पंचायत अध्यक्ष सराय ममरेज कमलेश कुमार यादव एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष मुहुउद्दीनपुर राजित राम को जानकारी दी लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। 15 एवं 16 सितंबर को खाद के लिए सचिव अमन कुमार पांडे ने पीसीएफ में रुपये जमा किए लेकिन अब तक खाद नहीं मिली।
विज्ञापन

बोले अफसर

सभी समितियों पर खाद दो-तीन दिन के अंदर आ जाएगी। आवश्यकता अनुसार सभी किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा। संतोष कुमार यादव एडीओ कोऑपरेटिव प्रतापपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें