सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने बीटीसी और डीएलएड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। डीएलएड की परीक्षा में 1.72 लाख अभ्यर्थी और बीटीसी-2013 चतुर्थ सेमेस्टर बैक पेपर में 19 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। बीटीसी बैच 2013, सेवारत (मृतक आश्रित) 2014, 2015 (अवशेष/अनुत्तीर्ण) एवं डीएलएड 2017 तृतीय सेमेस्टर परीक्षा वर्ष-2019 का आयोजन सात जून से होगा। सात जून को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रथम प्रश्नपत्र शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार, दोपहर दो से शाम चार बजे तक द्वितीय प्रश्नपत्र समावेशी शिक्षा, आठ जून को सुबह 10 से 11 बजे तक तृतीय प्रश्नपत्र विज्ञान, दोपहर 12 से एक बजे तक चौथे प्रश्नपत्र गणित, दोपहर दो से शाम चार बजे तक पांचवें प्रश्नपत्र सामाजिक अध्ययन, 10 जून को सुबह 10 से 11 बजे तक छठे प्रश्नपत्र हिंदी, दोपहर 12 से एक बजे तक सातवें प्रश्नपत्र संस्कृत/उर्दू एवं दोपहर दो से तीन बजे तक आठवें प्रश्नपत्र कंप्यूटर की परीक्षा होगी।