सवा लाख रुद्राक्ष महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिस पंचमुखी रुद्राक्ष से भगवान शिव का अभिषेक हो रहा है, उसकी खेप नेपाल से मंगाई गई है। संतों-भक्तों के हाथों शिविर परिसर में बनाई गई पंचमुखी रुद्राक्ष की माला से भगवान महादेव का अभिषेक किया जा रहा है। इस शिविर में प्रयाग महत्म्य सहित अन्य धार्मिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
सिद्ध पीठ बंशीवट के महामंडलेश्वर स्वामी जयरामदास महाराज ने बताया कि सवा लाख रूद्राक्ष माघ मेला स्थित शिविर में तीन दिन पहले ही पहुंच गया था। रुद्राक्ष से भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। माघ मास में तीर्थराज प्रयागराज में भगवत भजन, गंगा स्नान, कीर्तन, सत्संग और दान करने से साक्षात मोक्ष की प्राप्ति होती है।