फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष एक लाख 13 हजार से अधिक किसानों को क्रेडिट कार्ड (केकेसी) जारी किए जाएंगे इसके साथ संबंधित किसानों की फसलों को बीमा के दायरे में भी लाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 67 हजार किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी किया गया था। इनमें ज्यादातर एक हेक्टेयर से अधिक जोत वाले किसान शामिल रहे। पहले भी कोई पाबंदी नहीं थी लेकिन छोटे किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी नहीं होते थे। अब इन्हें भी इसके दायरे में लाया जाएगा। इसके तहत 46 हजार से अधिक नए किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी, अब छोटे किसान भी निर्धारित क्रेडिट तक बैंकों से कर्ज ले सकेंगे।
इतना ही नहीं क्रेडिट कार्ड जारी होने के साथ किसानों की फसलों का बीमा भी हो जाएगा। रकबा के आधार पर हर किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेने की अधिकतम सीमा निर्धारित होती है। फसलों का बीमा इसी अधिकतम सीमा के आधार पर तय होगा। इसके बदले में किसान को डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा।
विज्ञापन

अब तक मात्र 26 हजार को जारी हुआ है कार्ड
कृषि विभाग ने इस वर्ष एक लाख से अधिक किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है लेकिन 31 अगस्त तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 25 फीसदी भी प्रगति नहीं हुई थी। जबकि, धान की फसल कट भी चुकी है। पिछले वर्ष 67056 किसानों को कार्ड जारी हुआ था। इनमें से मात्र 19 हजार का ही नवीनीकरण हो सका था। वहीं 46493 नए किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विपरीत इनमें से आठ हजार किसानों को ही कार्ड जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें