फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद चुनावः टूर से लौटे जिपं सदस्य आज दोपहर करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को टूर से वापस बुला लिया गया है। भाजपा के समर्थक उत्तराखंड और सपा के सदस्य कूल्लूमनाली से वापस आ गए हैं। भाजपा के खेमे से 38 तो सपा-रालोद खेमे से 22 सदस्यों के समर्थन दावा किया गया है। जिसकी हकीकत आज सामने होगी। जब मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा से पूर्व सीएम कल्याण सिंह की रिश्तेदार विजय सिंह और सपा-रालोद गठबंधन से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की रिश्तेदार अर्चना यादव मैदान में हैं। इस अनारक्षित महिला सीट पर इस बार मुकाबला खासा रोचक है। सफेद रंग के मतपत्र में जिपं सदस्य नंबर देकर मतदान करेंगे। एक नंबर पहली पसंद का मतदान होगा। इसके साथ कोई सदस्य दो नंबर लिख कर दूसरे प्रत्याशी के लिए भी अपनी पसंद जाहिर कर सकता है। सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान होगा और शाम चार बजे तक मतगणना के बाद परिणाम जारी होगा। भाजपा खेमा पहले वोट करने आ सकता है। इसके बाद सपा का खेमा वोट करने पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें