Vice Chancellor Prof. Tariq Mansoor and Principal.
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज में संस्थापक दिवस पर छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिष्ठित पापा मियां अवार्ड (बेस्ट गर्ल) बीए की छात्रा जुबैरिया राशिद को, विनीता चौधरी को जाकिर हुसैन अवार्ड व बुशरा सलाहउद्दीन को श्रीमती एमजे हैदर एकेडमिक मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने नारी शिक्षा की अनिवार्यता पर बल दिया। विश्व में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं, जो राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां की छात्राओं को अपने कॉलेज की पूर्व छात्राओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
मानद अतिथि डॉ. हमीदा तारिक ने नारी शिक्षा में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पापा मियां, आला बी के योगदान से परिचित कराते हुए नारी सशक्तीकरण की संचेतना से अवगत कराया।
फीमेल एजूकेशन एसोसिएशन की सचिव प्रो. जकिया अथर सिद्दीकी, प्रिंसिपल प्रो. नईमा गुलरेज ने छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रो. जेबा शीरीं, डॉ. अफसाना परवीन, प्रो. नाजिया हसन, डॉ. शगुफ्ता नियाज की पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।