फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: जफर इकबाल को मिला मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, एएमयू से की थी एमएससी

Tue, 31 Mar 2026 02:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जफर इकबाल को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट मिला है। उन्होंने एएमयू से भूगोल में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। इससे पहले उन्हें अर्जुन पुरस्कार (1983), यश भारती पुरस्कार (1994) और पद्मश्री (2012) सहित अन्य सम्मान से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
पद्मश्री जफर इकबाल - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री जफर इकबाल को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। उन्हें यह सम्मान भारतीय हॉकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 1980 में मास्को ओलंपिक में वह स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। पद्मश्री जफर इकबाल ने समय-समय पर भारतीय हॉकी टीम के कोच, चयनकर्ता और मार्गदर्शक के रूप में भी भूमिका निभाई है। उन्होंने यूनिवर्सिटी से भूगोल में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। पद्मश्री जफर इकबाल ने कहा कि अचीवमेंट अवॉर्ड मिलना उनके लिए उपलब्धि है।

इससे पहले उन्हें अर्जुन पुरस्कार (1983), यश भारती पुरस्कार (1994) और पद्मश्री (2012) सहित अन्य सम्मान से नवाजा जा चुका है। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा कि पद्मश्री जफर इकबाल को सम्मान मिलना यूनिवर्सिटी परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जफर इकबाल का उत्कृष्ट कॅरिअर, जो नेतृत्व, समर्पण और खेल उत्कृष्टता से परिपूर्ण है। आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। पूर्व छात्र मामलों की समिति के अध्यक्ष प्रो. सरताज तबस्सुम ने भी पद्मश्री जफर इकबाल को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें