फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवाओं को अगस्त में मिलेगी एयरकूल्ड डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

विज्ञापन
चंडौस कस्बे में बनता डिजिटल पुस्तकालय। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में मुख्यमंत्री वैैश्विक नगरोदय योजनांतर्गत स्वीकृत एक करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत द्वारा कोतवाली के सामने वातानुकूलित डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 90 प्रतिशत के करीब पूरा हो चुका है। शेष निर्माण दो माह के अंदर पूरा होने की उम्मीद है और एक अगस्त से इसको शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने बताया कि इस पुस्तकालय में क्षेत्र के युवाओं को पढ़ने का अवसर मिलेगा। युवा इसमें बैठकर अपनी पुस्तकों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इसमें सर्वर रूम, चार शौचालय, वातानुकूलित बड़ा रीडिंग हॉल, कम्प्यूटर, वाईफाई, कुर्सी-टेबिल, पेयजल आदि की व्यवस्था रहेगी। परिसर की बाउंड्रीवॉल कराकर मेन गेट लगाया जाएगा। पुस्तकालय की देखरेख नगर पंचायत द्वारा की जाएगी।

नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ.डीएस भारती ने बताया कि पुस्तकालय का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कार्य होते ही अगस्त माह में शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आसपास के युवाओं को अध्ययन करने में लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें