कचरा उठाने पहुंचे युवक ने बोरा खोला तो उसमें शव पड़ा देखकर शोर मचा दिया। गला दबाकर हत्या की गई है। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह छींटदार शर्ट और लोअर पहने हुए है। शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं है।
अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हमदर्द नगर मोहल्ले में कूड़े के ढेर के पास प्लास्टिक के बोरे में एक व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। आशंका है कि व्यक्ति की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की खातिर शव को यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि कचरा उठाने पहुंचे युवक ने बोरा खोला तो उसमें शव पड़ा देखकर शोर मचा दिया। इस दाैरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह छींटदार शर्ट और लोअर पहने हुए है। शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है और शव को साक्ष्य छिपाने की खातिर यहां लाकर फेंका गया है।
पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। पहचान न होने पर शव को अगले 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे कि शव को बोरे में रखकर काैन यहां कूड़े के ढेर पर फेंक गया है।