फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नोएडा से घर आ रह युवक, गोली मारकर की हत्या

Sat, 30 Dec 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता था। उसकी पत्नी शांति देवी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने गोली मारकर उसके पति की हत्या की है। इसमें प्रेमपाल सिंह, मंगल सिंह, ओमपाल सिंह और प्रताप सिंह निवासी रूमामई शामिल हैं।
विज्ञापन
शव के पास मौजूद ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानऊ छर्रा मार्ग से पहाड़ीपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से करीब डेढ़ किमी दूर अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने जेब में रखे पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची फाेरेंसिक टीम, सीओ बरला व थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना छर्रा के गांव रूमामई निवासी 38 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता था। उसकी पत्नी शांति देवी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने गोली मारकर उसके पति की हत्या की है। इसमें प्रेमपाल सिंह, मंगल सिंह, ओमपाल सिंह और प्रताप सिंह निवासी रूमामई शामिल हैं। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चारों नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

शांति देवी ने बताया कि वह भी पति के साथ नोएडा की कंपनी में ही काम करती है। उसके दो बेटे और दो बेटियां भी नोएडा में साथ रहते थे। गांव में सात बीघा खेती है, जो बटाई पर है। इसकी सिंचाई के लिए 1500 रुपये देने थे, जिसके लिए पति गांव आया था।
विज्ञापन


वह नोएडा से ट्रेन से अलीगढ़ आया और उसके बाद बस से गांव पहुंचा था। आरोपियों से पहले भी मारपीट हो चुकी थी। वे उसके पति से रंजिश मानते थे। सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें