फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कौड़ियागंज में बह कर आए प्रतिबंधित पशु के अवशेष, हंगामा

Sat, 30 Dec 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरामशीन चौराहे के पास से निकल कर जा रहे रजवाहा के पास प्रतिबंधित पशु के अवशेष कहीं से बहते हुए आ गए। कुछ ही देर में यह खबर कस्बा में फैल गई। जिस पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। जहां देखा गया तो अवशेष मौके पर पड़े हुए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में कस्बा कौड़ियागंज के आरामशीन चौराहे के निकट 28 दिसंबर की रात प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले हैं। इसकी जानकारी 29 दिसंबर सुबह जब लोगों को हुई तो भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। प्रतिबंधित पशु अवशेष देख कर लोगों में आक्रोश व्यक्त हो गया। लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए अवशेषों को दफन कराया है। नमूना लेकर जांच के लिए भी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित पशु के अवशेष कहीं से बहकर आए थे।

कौड़ियागंज निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ बिट्टू वार्ष्णेय ने बताया है कि 29 दिसंबर की सुबह वह अपने कुछ साथियों के साथ अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन के चलते कस्बा में निकलने जा रही अक्षत कलश यात्रा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आरामशीन चौराहे के पास से निकल कर जा रहे रजवाहा के पास प्रतिबंधित पशु के अवशेष कहीं से बहते हुए आ गए हैं।
विज्ञापन


कुछ ही देर में यह खबर कस्बा में फैल गई। जिस पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। जहां देखा गया तो अवशेष मौके पर पड़े हुए थे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर के शांत किया तथा पशु-चिकित्सक को मौके पर बुलाया। अवशेष का नमूना लेकर चिकित्सीय परीक्षण को भेजकर शेष को गड्ढा खोद कर दफन करा दिया गया। थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना का कहना है कि मामले में कस्बा कौड़ियागंज के मजरा नगला रामपुर निवासी शिवम सेंगर पुत्र रामवीर द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें