फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डेयरी में युवक का शव फंदे पर झूलता मिला, पूरे इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Oct 2022 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिविल लाइंस क्षेत्र के चर्च कंपाउंड इलाके में डेयरी पर दूध लेने गए युवक का शव सोमवार सुबह डेयरी परिसर में फंदे पर लटका मिला। परिवार हत्या का अंदेशा जता रहा है
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस क्षेत्र के चर्च कंपाउंड इलाके में डेयरी पर दूध लेने गए युवक का शव सोमवार सुबह डेयरी परिसर में फंदे पर लटका मिला। परिवार हत्या का अंदेशा जता रहा है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार नगला मसानी का 22 वर्षीय सनी यादव का दूध का व्यापार था। रोजाना की तरह सुबह वह चर्च कंपाउंड स्थित डेयरी में दूध बांटने पहुंचा। इसके बाद नहीं लौटा। दस बजे डेयरी संचालक वहां आया तो टिनशेड में सनी का शव फंदे पर झूलता देख दंग रह गया। यह सूचना परिवार व पुलिस को मिली तो वे भी आ गए।

तीन भाई बहनों में सबसे छोटे सनी की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने हत्या का अंदेशा जताते हुए आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार का अपना आरोप है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम में भी हैंगिंग बताया गया है। फिर भी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो तय होगा, वहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें