फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर, परिवार में छाया मातम

Mon, 19 May 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाई-बहन बाइक से भांजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मृतक प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गांव नगला थुनी से बाइक पर आ रहे दो भाई-बहनों को छर्रा-कासगंज मार्ग स्थित धनसारी पर 18 मई को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गई व बहन गंभीर रूप से घायल है। दोनों दादों के गांव शेखूपुर सटकना में भांजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आ रहे थे।

विज्ञापन


कासगंज के थाना ढोलना के गांव नगला थुनी निवासी 25 वर्षीय प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी पुत्र मुंशीलाल अपनी छोटी बहन 15 वर्षीय लक्ष्मी के साथ थाना दादों के गांव शेखूपुर सटकना में बाइक से आ रहे थे। यहां उन्हें अपनी तहेरी बहन सोमवती के पुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होना था, लेकिन रास्ते में छर्रा-कासगंज मार्ग स्थित धनसारी पर शाम पांच बजे तेज गति से आ रही कैंटर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद की मौके पर मौत हो गई। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक पांच भाई बहन हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें