बहनोई की मौत पर शोक व्यक्त कर लौट रहे युवक की बुधवार रात में इगलास के पास हादसे में मौत हो गई। विजय कुमार की मौत से परिवार में मात छाया हुआ है।
मानिकपुर निवासी विजय कुमार (40) बुधवार को अपने बहनोई की मृत्यु की सूचना पर परिवार के साथ मथुरा गए थे। परिजनों ने बताया है कि वापसी के दौरान विजय कुमार इगलास निवासी अपने दूसरे बहनोई के साथ बाइक से आ रहा था। शेष परिवार के सदस्य कार से आ रहे थे। देर शाम को वह बहनोई को इगलास में छोड़कर बाइक से गांव आ रहा था। विजयगढ़-अकराबाद मार्ग स्थित ग्राम विजाहरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी विनीता व छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एवं छोटे-छोटे चार बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है।