फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक की हत्या, आरोपी की तलाश में लगीं तीन टीमें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में रविवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

क्वार्सी जीवनगढ़ का 35 वर्षीय जावेद कुछ समय से भुजपुरा इलाके में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, जावेद और आरोपी फरदीन की पुरानी जान पहचान थी। रविवार रात दोनों भुजपुरा में एक जगह बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें बहस हुई, जो झगड़े में बदल गई। आरोप है कि फरदीन ने अपनी जेब से चाकू निकालकर जावेद की गर्दन पर कई वार किए। आरोपी फरदीन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ जावेद को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने आपातकालीन विभाग में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक हेमंत मावी ने बताया कि जावेद के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर फरदीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी फरदीन को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें