गांव भरतपुर निवासी दीपक उर्फ भोला बाइक पर गांव अटलपुर में पैट्राल पंप पर पैट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था। पंप के सामने एक ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल भोला की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
2 जनवरी को अलीगढ़-पलवल हाईवे राजमार्ग पर लोधा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 8 जनवरी को युवक की जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव भरतपुर निवासी दीपक उर्फ भोला (25) पुत्र अवधेश के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त गांव ल्हौर्रा के रवेंद्र सिंह के साथ बाइक पर गांव अटलपुर में पैट्राल पंप पर पैट्रोल डलवाने के लिए जा रहे था। पंप के सामने एक ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछा बैठा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां दीपक उर्फ भोला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।